क्या है ब्रश करने का सही तरीका, जानने के लिए पढ़े दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुरोहित का यह आलेख

Dr. Amit Purohit

विनय एक्सप्रेस स्वास्थ्य समाचार, जयपुर। दांतों की सफाई और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना ब्रश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रश करने का सही तरीका? जी हां, दांतों की सही देखभाल के लिए उन्हें सही तरीके से ब्रश करना बेहद जरूरी है, वरना आपकी सारी मेहनत दांत में दर्द या अन्य समस्याओं के रूप में बेकार हो सकती है। जानिए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुरोहित के इस आलेख में दांतों की सफाई के यह तरीके –

1 दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप खाने के बाद ब्रश करें। लेकिन खाने के ठीक बाद ब्रश न करें, बल्कि कम से कम एक घंटे के बाद ही दांत साफ करें ताकि खाने के बाद बनने वाला चसुंनम आपके दांतों पर जमा ना हो सके।

2 सिर्फ सुबह के समय ही नहीं बल्कि रात को भी खाने के एक घंटे बाद या फिर सोते समय ब्रश करें, ताकि बैक्टीरिया मुंह व दांतों में जमे न रहें, अन्यथा रातभर मुह मे रहने वाले बैक्टीरिया दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

3 ब्रश करते समय अगर आप जल्दबाजी में होते हैं और सिर्फ एक या दो राउंड ब्रश करके कुल्ला कर लेते हैं, तो यह तरीका गलत है। कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें और दांतों की जड़ों यानि मसूड़े की ओर से ऊपर की ओर ब्रश को चलाएं जिससे प्लाक साफ हो सके।

4 ब्रश करते समय दांतों पर अत्याधिक जोर न लगाएं, इससे उनकी जड़ें कमजोर हो सकती है और दांत में दर्द की समस्या भी हो सकती है। हल्के हाथों से ब्रश करें और नर्म ब्रिसल्स वाले ब्रश का उपयोग करें।
ब्रश को अधिकतम 2 महीने बाद बदल ले

5 दांतों पे कभी भी खट्टी और अम्लीय चीजे जैसे नींबु आदि का प्रयोग बिल्कुल ना करे, अम्ल दांतों के लिए अत्याधिक हानिकारक है, ये दांतों की बाहरी परत Enamel को पतला कर दाँत कमजोर बनाते हैं.
6. मसूड़ों की मजबूती के लिए गुनगुने पानी में नमक और मीठा सोडा डाल कर कुल्ला करने से मुह का Acid भी कम होता है और मसूड़ों मे मजबूती भी आती है
7. कभी भी पाउडर वाले लाल या काले दंत मंजन का ईस्तेमाल ना करे, ये दांतों के लिए खराब होता है, हमेशा झाग बनाने वाले Fluoride युक्त टूथ पेस्ट का ही ईस्तेमाल करे.