विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर | गंगाशहर क्षेत्र में भाटियों की चौड़ी गली स्थित हीरा क्लासेज शिक्षण संस्थान का शुभारंभ गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय संत सरजू महाराज के कर कमलों द्वारा हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

संस्था निदेशक सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि ढाई दशक के शैक्षणिक अनुभव के साथ यह कोचिंग सेंटर गंगाशहर, भिनासर, सुजानदेसर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके करियर को नई दिशा देना है।राष्ट्रीय संत सरजू महाराज ने अपने संबोधन में आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “युवा पीढ़ी को न केवल शैक्षणिक ज्ञान, बल्कि नैतिकता और साहस भी प्रदान करना होगा, ताकि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों का डटकर मुकाबला कर सकें।” उन्होंने कोचिंग संस्थानों से विद्यार्थियों को नैतिक रूप से सक्षम बनाने का आह्वान किया।
इन्होंने दी शुभकामनाएं

उद्घाटन समारोह में घनश्याम सोलंकी, रमेश कुमार सोलंकी, लालचंद सोलंकी, तरुण सोलंकी, एसआई आशीष गहलोत, कुमार विपल्व, मनोज हर्ष, जयप्रकाश गहलोत, हेमंत कछावा, डॉ. घनश्याम रामावत, गौरी शंकर पंवार, जानकी प्रसाद पंवार, सांवरलाल गहलोत, राजेश सोलंकी, सांवरलाल चौहान सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने शिरकत की और संस्था निदेशक सुरेंद्र सोलंकी को बधाई दी। सभी ने हीरा क्लासेज की इस पहल को क्षेत्र की शैक्षिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
हीरा क्लासेज का लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को न केवल शैक्षणिक सफलता दिलाना, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना भी है। उद्घाटन समारोह का समापन उत्साह और जोश के साथ हुआ, जिसमें सभी ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













