राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल-2023 : 26 जनवरी से 240 निकायों में शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं, रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

File Photo

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर.प्रदेश में ग्रामीण ओलम्पिक की तर्ज पर नए वर्ष में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं। 26 जनवरी से प्रस्तावित शहरी ओलम्पिक खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ बुधवार को खेल मंत्री अशोक चांदना ने किया। खेल प्रतियोगिताओ में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन व्यक्तिगत या सामूहिक श्रेणियों में पोर्टल के माध्यम से 21 जनवरी तक किया जा सकता है। शहरी ओलम्पिक प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश के 240 नगरीय निकायों में किया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान से विदाई के अब सरकार ने खेल प्रतियोगिताओं की ओर ध्यान लगाया है।

7 खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं नगरीय निकायों में आयोजन

शहरी ओलम्पिक के तहत 7 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिके ट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर), फु टबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) में आयोजित किए जाएं गे। प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर निकाय, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। शासन सचिव, खेल एवं युवा मामले विभाग नरेश कु मार ठकराल ने बताया कि इन खेलों में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खेल विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से इन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा।

भविष्य में सामने आएंगे बेहतर परिणाम

खेल मंत्री अशोक चांदना ने रजिस्ट्शन पो रे र्टल का शुभारम्भ करते हुए बताया कि राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल जैसा अनूठा आयोजन करने के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने वाला पहला राज्य है, जिसकी चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि राजस्थान खेल क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए निरंतर एक ‘ट्रेंड सेंटर’ के रूप में उभर रहा है। इससे खेलों की नर्सरी तैयार होगी और इसके भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएं गे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में मेडल लाएंगे।

नगरीय निकायों में आयोजन

खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आयोजन होगा। इसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिकाएं शामिल हैं। इसके लिए निकायवार कुल 628 क्लस्टर्स का निर्माण किया गया है। नगर निगम एवं नगर परिषद में वर्ष2011 की जनगणना के आधार पर प्रति 20-25 हजार की आबादी पर एक क्लस्टर बनाया गया है। हालांकिनगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं जयपुर हैरिटेज में जनसंख्या अधिक होने के कारण प्रति 30-35 हजार की जनसंख्या पर एक क्लस्टर बनाया गया है। वहीं प्रत्येक नगर पालिका को एक इकाई मानते हुए एक क्लस्टर के रूप में माना गया है।