कादम्बरी साड़ी सेंटर की पहल: पुष्करणा समाज की कन्याओं के लिए साड़ियां मैन्यूफैक्चर रेट पर होगी उपलब्ध

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. पुष्करणा समाज के लिए एक सामाजिक पहल के तहत कादम्बरी साड़ी सेंटर ने अल्प आय वाले कन्या पक्ष को शादी के लिए साड़ियां बिना किसी लाभ के मैन्यूफैक्चर रेट पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह विशेष योजना सितंबर और अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।

कादम्बरी साड़ी सेंटर की निदेशक अर्चना आचार्य ने बताया कि पुष्करणा समाज की कन्याएं शादी का कार्ड दिखाकर दुकान पर उपलब्ध सभी प्रकार की साड़ियां मैन्यूफैक्चर मूल्यों पर खरीद सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर कन्या पक्ष को सहायता प्रदान करना है, ताकि वे शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर बिना अतिरिक्त बोझ के साड़ियां खरीद सकें।

कादम्बरी साड़ी सेंटर ने सभी पुष्करणा बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस प्रयास की जानकारी समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं, ताकि इसका लाभ व्यापक स्तर पर मिल सके। इसके अतिरिक्त, सेंटर ने पुष्करणा समाज के अन्य बंधुओं के लिए भी होलसेल मूल्यों पर साड़ियां उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

कादम्बरी साड़ी सेंटर आचार्यों की घाटी के नीचे, उस्ताबारी के अंदर, रोशनीघर के पास वाली गली, बड़ा बाड़ा क्षेत्र, बीकानेर में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9057528626 और 8302088441 पर संपर्क किया जा सकता है।