गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ का होगा आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर, 2023 के अवसर पर जिला मुख्यालय पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 07.00 बजे सद्भावना दौड़ का आयोजन जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक एवं वापसी राजीव गांधी स्टेडियम तक किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने दौड़ के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधिक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त, जिला जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और खेल अधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी है । जिला कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवंटित कार्य को जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए है