पढ़िये सोमवार से रविवार तक का साप्ताहिक राशिफल – डॉ. आलोक व्यास

ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस साप्ताहिक ज्योतिष आलेख, डॉ. आलोक व्यास। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों परप प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते है तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए बीकानेर जिले के विद्वान एवं प्रख्यात ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास से जानते हैं आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़िये मेष से लेकर मीन राशि तक का हालः


मेष : इस सप्ताह रोग, ऋण अथवा शत्रु पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंधों में परेशानी आ सकती है ।जीवनसाथी अथवा मित्रों से सहयोग की अपेक्षा रहेगी। व्यापारिक साझेदारी की ओर झुकाव संभव है। आर्थिक पक्ष दुर्बल रह सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे हैं।

वृषभ: इस सप्ताह रचनात्मक कार्यों की ओर झुकाव अधिक हो सकता है। संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने की संभावना है। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति से नुकसान संभव है। दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आ सकती है या विरोधी पक्ष परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर व्याकुलता रह सकती है और आर्थिक पक्ष दुर्बल रहेगा।

मिथुन: इस सप्ताह भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे अथवा गृहस्थान पर नवाचार संभव है। माता संबंधी चिंता हो सकती है। संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। प्रेम प्रसंग के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क: इस सप्ताह कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। संप्रेषण कार्यों से लाभ हो सकता है। छोटे भाई-बहन अथवा अधिनस्थ से मतभेद या उनसे संबंधित चिंता हो सकती है। माता या गृहस्थान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है। गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद रहेगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहने की संभावना है।

सिंह: इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है अथवा पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। स्थायी परिसंपत्ति निर्माण हेतु अवसर बनेंगे। नेत्र अथवा वाणी दोष हो सकता है। अल्प दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल किंतु मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।

कन्या: इस सप्ताह आत्मछवि को लेकर असंतुष्टि रह सकती है। आत्मअवलोकन या एकांतवास में समय व्यतीत हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।

तुला: इस सप्ताह खर्चे में बढ़ोतरी संभव है अथवा व्यापार में हानि हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने की इच्छा बलवती रहेगी। अस्पताल संबंधी कार्यों में समय अथवा ऊर्जा का व्यय हो सकता है। रोग ऋण अथवा शत्रु पीडा से परेशानी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा और संतान संबंधी चिंता संभव है।

वृश्चिक: इस सप्ताह आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। बड़े भाई बहनों से मतभेद या उनसे संबंधित चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता की कमी महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

धनु: इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है। नौकरी अथवा पदोन्नति में प्रयासों की अधिकता रह सकती है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंध प्रतिकूल रह सकते हैं। भूमि/ मकान /वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।

मकर: इस सप्ताह धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन में समय व्यतीत हो सकता है। गुरुजनों का सहयोग अथवा आशीर्वाद मिलेगा। नव संस्कृति से संपर्क संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है और कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल तथा आर्थिक पक्ष सामान्य रहने की संभावना है।

कुंभ: इस सप्ताह मानसिक पक्ष दुर्बल रह सकता है। किसी कारणवश मन में भय अथवा आशंका रहने की संभावना है। उच्च अध्ययन अथवा धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो की संभावना है। आत्मछवि को लेकर असंतुष्टि रह सकती है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।

मीन: इस सप्ताह जीवनसाथी अथवा मित्रों से सहयोग की अपेक्षा रहेगी। व्यापारिक साझेदारी की ओर झुकाव संभव है। मानसिक पक्ष दुर्बल रह सकता है किंतु शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि हो सकती है अतः आर्थिक पक्ष को लेकर सजग रहे। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।