बीकानेर : पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश द्वितीय ने संभाला पदभार, समाजसेवी रामेश्वर लाल बिश्नोई ने दी शुभकामनाएं

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बीकानेर/दत्तौर। बीकानेर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश द्वितीय ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं अपना परिवार सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई ने आईजी कार्यालय पहुंचकर ओमप्रकाश द्वितीय से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बुके भेंट कर नए आईजी को बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कहा कि ओमप्रकाश द्वितीय के कार्यकाल में बीकानेर रेंज में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। अपराधियों में भय बना रहेगा तथा आमजन में पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने नए आईजी के सफल कार्यकाल की कामना की।

ओमप्रकाश द्वितीय को हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया था। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अपराध नियंत्रण को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।