कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने किया मतदान

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्वीप के पूर्व सहायक प्रभारी राजेन्द्र जोशी नत्थूसर बास स्थित राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी विद्यालय में भाग संख्या 82 में समाज शास्त्री आशा जोशी के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जोशी ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा उतना अधिक लोकतंत्र मजबूत होगा।