तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने सपत्नीक किया मतदान

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने अपनी पत्नी पूजा आचार्य के साथ लोकसभा आम चुनाव 2024 में नत्थुसर बांस स्थित बूथ पर मतदान किया। मत का उपयोग करने के बाद जोशी ने बताया कि भारत में लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए मतदान करना अति आवश्यक है जोशी ने अपने आसपास के नागरिकों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।